Facebook

LightBlog
Responsive Ads Here

Saturday, 28 October 2017

अन्तराष्ट्रिय संगठन भाग - 5


ब्रिक्स ( BRICS )


परिचय: ब्रिक्स-ब्राजील, रूस, चीन, भारत एवं दक्षिण अफ्रीका-पांच देशों का समूह है। 21वीं शताब्दी के पहले दशक में जहां परम्परागत देश दशक के अंत तक वैश्विक वित्तीय संकट से ग्रसित हो गए, वहीं विश्व के कतिपय विकासशील देशों ने इस दशक में उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दर्ज की है।


सदस्यता: ब्राजील, रूस, चीन, भारत एवं दक्षिण अफ्रीका

स्थापना : 2008

उद्देश्य: दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर ब्रिक्स के अन्य चारों सदस्य देश विश्व के प्रगतिशील देशों के संगठन जी-20 के सदस्य हैं। ब्रिक्स मूलतः विश्व की पांच अर्थव्यवस्थाओं का आर्थिक सहयोग संगठन है, लेकिन भविष्य में यह राजनीतिक मुद्दों पर भी ठोस पहल करने की क्षमता रखता है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य अमेरिका एवं उसके सहयोगियों की वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनावश्यक वर्चस्व को चुनौती देना है।



Q1. निम्नलिखित देशों में से कौन ओपेक (OPEC) का सदस्य नहीं है?

A. अल्जीरिया
B.  चीन
C. इण्डोनेशिया
D.  यू. ए. ई.
Answer is B
Q2. निम्नलिखित देशों में से कौन–सा एक उत्तरी अटलाणिटक समझौता संस्था (NATO) का सदस्य नहीं है?
A. चेक गणराज्य
B. पोलैण्ड
C. रोमानिया
D.  रूस
Answer is D

Q3. निम्नलिखित में कौन–सा एक देश ASEAN का सदस्य नहीं है?
A. कम्बोडिया
B.  चीन
C.  लाओस
D. फिलीपीन
Answer is B
Q4.  ‘इण्टरपोल का मुख्यालय (Head quarters) कहाँ स्थित है?
A. बर्न में
B.  लन्दन में
C.  ल्योन में
D.  रोम में
Answer is C
Q5. निम्नलिखित में से किस एक का मुख्यालय पेरिस में स्थित है?
A. NATO
B. OECD
C. यूरोपियन कमीशन
D. UNIDO
Answer is B

No comments:

Post a Comment