विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organisation - WHO)
परिचय : 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' विश्व की एक महत्त्वपूर्ण संस्था है। यह स्वास्थ्य सम्बधी समस्याओं पर मानक विकसित करने तथा आपसी सहयोग करने वाली संस्था है।
स्थापना : 7 अप्रैल, 1948
मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैण्ड
सदस्य देश : 194 देश
विशेष : भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित है।
उद्देश्य : इस संगठन का उद्देश्य सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर की प्राप्ति में सहायता प्रदान करना है।
बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एण्ड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation - BIMSTEC)
परिचय: यह पांच देशों का एक उप-क्षेत्रीय मंच है, जिससे आर्थिक क्षेत्र में दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करने की आशा व्यक्त की जाती है।
मुख्यालय: थाईलैण्ड (अस्थायी)
सदस्यता: बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैण्ड, नेपाल तथा भूटान
स्थापना : 6 जून, 1997
उद्देश्य : बिम्सटेक के प्रमुख लक्ष्य हैं- व्यापार, निवेश, उद्योग, तकनीक, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा, मूल आर्थिक ढांचा और परिवहन के क्षेत्र में विशिष्ट सहयोगी परियोजनाओं की पहचान और करना।
एशियाई विकास बैंक ( Asian Development Bank - ADB)
परिचय: एशियाई विकास बैंक एक बहुपक्षीय वित्तीय संस्था है। इस बैंक की स्थापना एशिया और प्रशान्त क्षेत्रों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है।
स्थापना : 19 दिसम्बर 1966
सदस्यता: 67 देश
मुख्यालयः मनीला (फिलीपीन्स)
उद्देश्य: एशियाई विकास बैंक किसी सदस्य राष्ट्र-समूह को प्रत्यक्ष ऋण या तकनीकी सहायता प्रदान करता है। बैंक इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदस्य राष्ट्रों को ऋण या तकनीकी सहायता देता है, जैसे- आर्थिक विकास को प्रेरित करना, सामान्य आर्थिक नीतियों और व्यापार में समन्वय स्थापित करना, गरीबी को कम करना, महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना, मानव विकास (जनसंख्या नियोजन सहित) को समर्थन देना और पर्यावरण संरक्षण।

No comments:
Post a Comment